फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गैरहाजिर गुन्नौर के चिकित्साधिकारी का एक दिन का वेतन रोका

Wed, 14 Aug 2024 03:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने गुन्नौर की सीएचसी में ओपीडी के दौरान गैर हाजिर रहने पर चिकित्साधिकारी डॉ. अतहर अली के एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि दोपहर दो बजे से पहले कार्यस्थल छोड़ने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की आधा दिन का अवकाश या गैर हाजिरी लगाई जाए। वहीं कलस्टर बैठक में गैर हाजिर होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन रोकने को कहा। सीडीओ गोरखनाथ भट्ट व सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा समेत जिले भर के सीएचसी प्रभारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें