फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिवक्ता से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को किया प्रदर्शन

Wed, 14 Aug 2024 03:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। अधिवक्ता मोहम्मद तालिब से मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर मंगलवार को तहसील की रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। रेवेन्यू बार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

रेवेन्यू बार के अध्यक्ष तेजेंद्र देव सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। एसडीम नीतू रानी को सौंपा देकर कहा कि बीते दिनों अधिवक्ता मोहम्मद तालिब के साथ परिवार के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई। लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। आरोपी आए दिन अधिवक्ता को धमका रहे हैं। जिसकी सूचना भी पुलिस को दी जा चुकी है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। चेतावनी दी गई कि अगर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में वीरेंद्र सिंह कश्यप, नईम अहमद, अमित प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार, अतर सिंह, तोषवीर, संजय बाबू, फिरोज आलम, विमल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें