फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी का एक आरोपी गिरफ्तार, चार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंजना मुस्लिम में गोवंशीय पशु की हत्या करने के दौरान एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से चार क्विंटल मांस, दो बाइकें, कार व पशुओं की हत्या करने वाले उपकरण बरामद किए। पुलिस को देख चार आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुरुवार को कोतवाली को सूचना मिली कि गांव सैंजना मुस्लिम में पशुशाला में गोकशी की जा रही है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह पुलिस बल के साथ गांव के अकबर अली की पशुशाला में जा पहुंचे। जहां पांच लोग मौजूद थे। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से चार क्विंटल मांस, पशुओं की हत्या करने के उपकरण, दो बाइक व एक कार बरामद की। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम साजिद निवासी मोहल्ला कुरैशिया थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं बताया।
पुलिस ने मौके से फरार हुए दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। मांस का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। अन्य मांस को जमीन में गड्ढे में दबा दिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें