फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस से मैगजीन लूट का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए उपद्रव में शामिल नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय निवासी आकिब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नखासा थाना क्षेत्र में दरोगा से पिस्टल की मैगजीन लूट करने में शामिल था। टियर गैस के गोले भी लूटे गए थे। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जो उपद्रवी प्रकाश में आ रहे हैं उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। तीन महिला समेत 41 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। अब एक आरोपी और जेल भेजा गया है।
बता दें कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान मोहल्ला कोटपूर्वी में बवाल हुआ था। इसमें उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग की थी। साथ ही कई वाहनों को फूंक दिया था। इस उपद्रव में पांच आम लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने जामा मस्जिद के नजदीक हालात पर काबू पाए तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी। दीपा सराय इलाके में दरोगा शाह फैसल से पिस्टल की मैगजीन और टियर गैस के गोले लूट लिए थे। दरोगा ने कई नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी लूट व जानलेवा हमले में गिरफ्तार किया गया आरोपी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें