बहजोई में मंदिर परिसर में ट्रस्ट के पदाधिकारियों से बातचीत करतीं राज्यमंत्री गुलाब देवी। संवाद
बहजोई। राज्यमंत्री गुलाब देवी के आश्वासन के बाद मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर परिसर में चल रहा ट्रस्ट के पदाधिकारियों का धरना 101 वें दिन स्थगित हो गया।
शुक्रवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण विश्नोई के साथ मंदिर परिसर में पहुंचीं राज्यमंत्री ने पदाधिकारियों व अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। मंदिर-मेला ट्रस्ट के पदाधिकारियों में राजेश कुमार का कहना था कि राज्यमंत्री की ओर से आश्वासन मिला कि कोर्ट के निर्णय तक मेला की जमीन पर कोई निर्माण नहीं कार्य होगा।
बता दें कि पालिका की ओर से मेला की जमीन पर मंदिर के सौंदर्यीकरण को मिली धनराशि से सत्संग भवन का निर्माण कराए जाने के विरोध में बीते सौ दिन से पदाधिकारी धरने पर थे। इस बीच एडीएम प्रदीप वर्मा व डिप्टी कलक्टर निधि पटेल, डिप्टी कलक्टर व ईओ नीतू रानी व विकास वाष्र्णेय समेत ट्रस्ट के पदाधिकारी रहे। संवाद