धनारी के गांव भकरौली में आयोजित मेले में लोगों का मनोरंजन करता हास्य कलाकार शेखचिल्ली : स्रोत -
धनारी। भकरौली के नुमाइश ग्राउंड में चल रही रामलीला का समापन शुक्रवार की रात भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ हुआ।
रामलीला के अंतिम दिन रावण वध के बाद भगवान श्रीराम के राजाभिषेक का मंचन किया गया। कमेटी के सदस्यों ने भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता के रूप में सजे कलाकारों की आरती उतारी और उनका तिलक किया। कमेटी के सदस्य राम रहीश यादव ने बताया कि भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण कर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर रामचरण गुप्ता, अतर सिंह यादव, सुखवीर सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, पालू यादव, छेदालाल, बबलू यादव, टीटू यादव, हृदेश यादव, सोनू गुप्ता, तरुण यादव आदि मौजूद रहे। संवाद