फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, वृद्धा की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव मऊ अस्सू के समीप बेकाबू कार ने बृहस्पतिवार को वृद्धा बतलून (60) को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को चंदाैसी सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव मऊ अस्सू निवासी लियाकत की पत्नी बतलून बृहस्पतिवार की सुबह खेत से लौट रही थीं। गांव के समीप चंदाैसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्धा हवा में उछल कर सड़क किनारे खाई में जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसा देख लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए और महिला को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से चंदौसी सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चालक कार छोड़कर भाग गया, लेकिन ग्रामीणों ने कार में सवार उसके एक साथी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी मोहित काजला ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें