फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में जांच को पहुंचे अधिकारी, सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के बच्चों ने सोमवार को डीएम के पास पहुंच दूध में पानी मिलाकर देने और गुणवत्ता के हिसाब से खाना न देने का आरोप लगाया। जांच के लिए जिलाधिकारी ने टीम भेजकर मामले की जांच कराई है।
विज्ञापन

सोमवार को पंवासा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिहावली खरसफा में कक्षा 6 से 12 तक के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के बच्चे बहजोई जिलाधिकारी संजीव रंजन के पास पहुंचे तथा दूध में पानी मिलाकर देने तथा खाना भी सही तरीके से नहीं देने का आरोप लगाया। इसके बाद जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अभिनव गोपाल, विनय मिश्रा, शैलेंद्र गौतम, सुनील कुमार राय को भेजा। अधिकारियों ने बच्चों से जानकारी ली और विद्यालय में बन रहे खाने के सामान को देखा। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बनी हुई सब्जी दाल का सैंपल भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें