फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हिंदूपुरा खेड़ा में बन रहे पुलिस चेकपोस्ट का अफसरों ने लिया जायजा

Thu, 16 Jan 2025 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस चेकपोस्ट बनाया जा रहा है। बुधवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई जायजा लेने के लिए पहुंचे। चेकपोस्ट का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है। यह चेकपोस्ट एहतियाती सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर बनाया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि चेकपोस्ट की दीवारें बनाई जा रही हैं। लिंटर का कार्य भी जल्द पूरा कराया जाएगा। इसके बाद स्टाफ की तैनाती होगी। मालूम हो 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंदूपुरा खेड़ा में भी बवाल हुआ था। यहां एसपी और डीएम पर जानलेवा हमला किया गया था। महिलाओं ने भी पत्थरबाजी की थी। नखासा तिराहे पर आगजनी कर दी थी। इस इलाके की भीड़ जामा मस्जिद तक बवाल करने के लिए पहुंची थी। इसी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चेकपोस्ट बनाया जा रहा है। जहां दरोगा और सिपाही तैनात किए जाएंगे। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें