फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ग्रामीण की शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारी

Sat, 28 Jun 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। ब्लॉक क्षेत्र के गांव चिरवारा में गोशाला के नाम पर ग्राम प्रधान और सचिव पर एक लाख 55 हजार रुपये गबन के मामले में शुक्रवार को जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रथमदृष्टया जांच शिकायत काफी हद तक सही पाई गई है। वहीं अधिकारी ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा आहरण किए गए धन की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र की चिरवारा गांव में वर्ष 2024 में गोशाला के नाम पर ग्राम प्रधान कालीचरण गुप्ता एवं ग्राम सचिव अनिल कुमार यादव ने गोशाला के चारों ओर फैंसिंग एवं हैंडपंप तथा भूसा खरीद को लेकर एक लाख 55 हजार रुपए निकालने की शिकायत गांव के ही गिरीश चंद्र शर्मा ने डीएम से की थी। मामला अखबारों की सुर्खियां बन गया। जिससे शुक्रवार को एडीपीआरओ चेतेंद्र पाल सिंह एवं अन्य अधिकारियों की टीम जांच के लिए गांव पहुंची। जांच के दौरान अधिकारियों ने गांव में पहुंच कर गोशाला को चिन्हित की गई भूमि निरीक्षण किया। अधिकारियों को गोशाला के चारों तरफ कोई भी फेंसिंग सहित अन्य सामान देखने को नहीं मिला। डीपीआरओ ने बताया जांच में काफी खामियां देखने को मिली हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत काफी हद तक सही है। इसी शिकायत के आधार पर धनराशि की जांच की जा रही है। जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें