फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले-बदले से सरकार नजर आते हैं...

Mon, 13 Mar 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
election
विज्ञापन
सूबे में ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन का असर नजर आने लगा है। सपा सरकार के चहेते अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्ता परिवर्तन के बाद अचानक यू-टर्न ले लिया है। अब जो खास था, वो आम हो गए हैं।
विज्ञापन


सत्ता परिवर्तन हुआ तो जो कल तक आम थे वो खास नजर आते हैं, बदले बदले से सरकार नजर आते हैं। खासतौर पर पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। जो कल मौन थे उनके लब पर मंद-मंद मुस्कान है। समय बदला तो हालात भी बदल गए। 

वहीं, वाहनों पर सत्तारुढ़ पार्टी का झंडा और जेब पर बिल्ला नजर आने लगा है। इससे पहले अधिकृत नहीं होने के बावजूद भी वाहनों में हूटर और हूटर की धमक से रौब गालिब करने वाले पदाधिकारी और समर्थकों की हनक धरी रह गई। ऐसा सूपड़ा साफ हुआ कि जो इशारों पर चलते थे, वो आज पहचानते भी नहीं।
विज्ञापन


हालात यह कि नौकरी का हवाला देकर कहते नजर आते हैं कि अब बस प्लीज आप थाने मत आइए। कोई काम हो तो प्लीज फोन पर बता दीजिए। आप यहां आएंगे तो मेरी मुश्किल बढ़ जाएगी।

सत्ता परिवर्तन के साथ सरकार भी बदल गए। जो कल तक खास थे वो अब आम हो गए। आम कहे जाने वाले भाजपाई अब खास हो गए। अपनी खुुशी और गम छुपाने के लिए सभी खास अभिनय करने में जुटे हुए हैं।       

हनक छोड़ पुलिसिंग करते नजर आए शहर कोतवाल
 सत्ता परिवर्तन के बाद बदले-बदले से नजर आए सरकार। शहर में अरसे बाद पुलिसिंग देखने को मिली। शहर कोतवाल सुरेंद्र सिंह यादव रविवार को गुमशुदा बच्चे के साथ उसके परिजनों की खोज में घंटों पैदल-पैदल मशक्कत करते नजर आए।

कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ स्टेशन रोड से मिले पांच साल के मासूम को परिजनों से मिलाने के लिए फव्वारा चौक, मुरादाबाद गेट, चुन्नी मोहल्ला, सेमरटोला, खुर्जा गेट, घटलेश्वर गेट और मोहल्ला लोधियान में मशक्कत करते नजर आए। तैनाती के बाद से कोतवाल साहब की पहली बार रियल पुलिसिंग देखकर लोगों ने चुटकी ली। उन्होंने कहा काम बोलता है या नहीं ये तो नहीं पता, लेकिन देश बदल रहा है।        
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें