फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम... भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एसएम इंटर कॉलेज के सामने प्राचीन हनुमान मंदिर पर शनिवार को स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भगवान राम और वीर बजरंगबली की भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर परिसर में श्रीराम नाम की भक्ति की एक अलग धारा बहती हुई दिखाई दी। शनिवार को प्राचीन हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड के पाठ की शुरुआत गणेश व सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा, बजरंगबाण व श्रीराम स्तुति के गायन के साथ हुई। फिर स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने सुंदरकांड की चौपाइयों का संगीतमय व्यख्यान किया। पाठ के बीच- बीच में सुंदर- सुंदर भजनों की छठा बिखरी। भजनों की शृंखला में केजी शर्मा ने कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम और उमा श्रीवास्तव ने मैंने सुंदरकांड कराया है मेरा हनुमान घर आया है और शालिनी अरोरा ने जीवन है तेरे हवाले आदि भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया। इस अवसर पर बृजेंद्र शर्मा, सुनीति शर्मा, विनय राज, राकेश शर्मा, विपिन मिश्रा, लोकेंद्र शर्मा, कल्पना वार्ष्णेय, सीमा चटर्जी, सुरेश चंद्र शर्मा, रामकिशन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें