फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पाठकपुर के निकट ट्रेन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। ट्रेन की चपेट में आकर गांव पाठकपुर निवासी ग्रामीण हुकुम सिंह (55) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच-पड़ताल की। हादसा शनिवार को शाम करीब चार बजे गांव पाठकपुर के निकट हुआ। ग्रामीण की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों से जानकारी लेने पर सामने आया कि ग्रामीण हुकुम सिंह सुबह करीब सात बजे बकरी चराने को घर से निकले थे। शाम चार बजे करीब जानकारी मिली कि वह अचेत व घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के निकट पड़े हैं। हुकुम सिंह को उपचार के लिए सीएचसी लाए। सीएचसी में चिकित्साधिकारी डॉ. विरास ने हुकुम सिंह को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार के मुताबिक ग्रामीण का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें