फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति के विद्यालय में गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री न देने वाली फर्म को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिहावली में अध्यनरत छात्रों को गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री न देने के मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से फर्म को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही तीस मार्च तक जवाब मांगा गया है। जवाब देने में लापरवाही पर फर्म को ब्लैक लिस्ट किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

पंवासा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिहावली खरसफा स्थित कक्ष छह से आठ तक छात्रों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति का आवासीय विद्यालय है। सोमवार को विद्यालय के छात्रों ने दूध में पानी मिला कर देना और खाना गुणवत्ता के हिसाब से नहीं देने की शिकायत करने जिलाधिकारी से की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने टीम भेजकर मामले की जांच कराई थी। मंगलवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने फर्म को नोटिस जारी कर कहा है कि पहले भी इस तरह की शिकायतें आ चुकी हैं लेकिन कोई बदलाव नहीं हो सका। तीस मार्च तक जवाब न देने की स्थिति में फर्म को ब्लैक लिस्ट किए जाने की कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें