फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बृहस्पतिवार सुबह सुभाष रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद हंगामा हो गया। घटना से गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। काफी देर तक चले विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


बिलारी तहसील के गांव नरउद्दीनपुर निवासी सौरभ ने बुधवार शाम अपनी पत्नी दीपछाया को प्रसव के लिए सुभाष रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार रातभर उपचार चलता रहा और बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही, जिसके बाद मामला शांत हो गया और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सौरभ ने बताया कि यह उसकी पहली संतान थी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन घटना के बाद परिवार गम में डूब गया। बाद में परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के नवजात का शव लेकर गांव लौट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें