फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को आजाद कराने में नेताजी ने दिखाया था पराक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रविवार को विभिन्न सामाजिक संस्थानों व वृद्धाश्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

रविवार को नगर के दुर्गा कॉलोनी स्थित ज्ञानदीप मंदिर में हिंदू जागृति युवा मंच ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। सर्वप्रथम युवा मंच के अध्यक्ष नवनीत कुमार व महामंत्री ध्रुव अग्रवाल ने नेताजी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। मंडल अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि नेताजी का जन्म दिवस हम पराक्रम दिवस के रुप में मना रहे हैं। जिस प्रकार नेता जी ने देश को आजाद कराने में अपना पराक्रम दिखाया। इस दौरान सुभाष चंद शर्मा, सुबोध गुप्ता, अजय कुमार शर्मा आदि रहे। गांव बबैना स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में आजादी के महानायक नेताजी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्टाफ के साथ वृद्धों ने नेताजी के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर निशा भारती, ओमप्रकाश, सूरजपाल आदि रहे।
वहीं असमोली में विकास विकलांग सेवा समिति ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। वक्ताओं ने सर्वप्रथम नेताजी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समिति के अध्यक्ष समाजसेवी आस मोहम्मद ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। इस दौरान जाने आलम, रियासत, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें