संभल। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत शनिवार की रात करीब आठ बजे संभल के मोहल्ला हल्लू सराय पहुंचे। उन्होंने प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और मंदिर के इतिहास को लेकर भी जानकारी ली।
मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यूजीसी एक्ट के विरोध में आठ मार्च को दिल्ली में महा आंदोलन की घोषणा की गई है। यदि सरकार कानून वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन किया जाएगा और इसका असर आगामी चुनाव में भी देखने को मिलेगा। कहा कि यह कानून देश के सामान्य वर्ग के छात्रों और नागरिकों पर थोपा गया है।
इस नए कानून में में ऐसी व्यवस्थाएं हैं। जिससे एकतरफा कार्रवाई की आशंका बढ़ी रहेगी और सामान्य वर्ग का शोषण होगा। शिकायतकर्ता की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा। इससे जाहिर है कि शोषण होगा। इसलिए हम इस कानून को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व में लागू एक्ट के अनुसार ही व्यवस्था चलने दी जाए। यह मांग लगातार उठा रहे हैं और इसी क्रम में 8 मार्च को दिल्ली में महाआंदोलन करने की घोषणा की है।