संभल। नगर के गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में सिखों के दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन धूमधाम से निकाली जाएगी।
नगर कीर्तन सोमवार को सुबह 10 बजे गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होगा। नगर कीर्तन में मुख्य आकर्षक पंच प्यारों की अगुवाई में पालकी साहिब, कीर्तन जत्था, सैनिक पाइप बैंड, ब्रास बैंड, भांगड़ा पार्टी, लाइट ढोल, राजस्थानी ताशा पार्टी, वीर खालसा सेवा दल, गतका पार्टी, दशमेश अखाड़ा, माता गुजर कौर झांकी, देश भक्ति की झांकी, आपसी भाईचारे व देश प्रेम की झांकी आदि आकर्षक का केंद्र रहेंगी।
मुख्य प्रकाशोत्सव 9 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी, वीर खालसा सेवा दल, महिला सुखमनी सोसाइटी, गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह, धर्म सिंह, सतपाल सिंह, गुरजीत सिंह मुन्ना लाल, विनोद, अजय शर्मा, पंचम सिंह चाहल, गोविंद राम, यश गुप्ता, श्यामलाल अभीत, जसवीर आदि का सहयोग रहेगा।