संभल जिले के संभल-चंदौसी मार्ग पर बिछौली के निकट निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज से सात अप्रैल की रात्रि बदमाशों ने 15 टन सरिया चोरी किया था। इसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये थी। बदमाश ने बंधक बनाकर दस टायरा ट्रक में सरिया भरकर ले गए थे। कोतवाली में इसकी रिपोर्ट कोल्ड स्टोरेज स्वामी ने दर्ज कराई है। इसकी जांच एसओजी और कोतवाली पुलिस मिलकर रहे थे।
संभल जिले की पुलिस व सर्विलांस लुटेरों को पकड़ने के लिए लगातार जुटी थी, तब मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाने की पुलिस को कामयाबी मिल गई। सरिया लूट करने वाले बदमाश पकड़े गए हैं। लूट में इस्तेमाल किया गया ट्रक मिल गया है। कुछ सरिया भी बरामद हुआ है, लेकिन संभल से लूटा गया सरिया नहीं मिल सका। पता लगा है कि संभल का सरिया मेरठ गढ़ रोड पर स्थित एक व्यापारी को बेचा गया है।
लुटेरों ने संभल, मुजफ्फरनगर जिले में खतौली, भोपा पुरकाजी, शामली, बुलंदशहर, अमरोहा जिले के गजरौला सरिया लूट की घटनाएं की हैं। डेढ़ महीने के भीतर बदमाशों ने छह वारदात कीं। संभल मुजफ्फरनगर पहुंचे कोतवाली के उप निरीक्षक देवेंद्र यादव और सर्विलांस प्रभारी संजय सिंह, एसओजी टीम के प्रभारी सतीश यादव ने पूरे मामले में छानबीन की।
मुजफ्फरनगर से लौटकर देवेंद्र यादव ने बताया कि पुराकाजी में सरिया लूट की वारदात के सिलसिले में आठ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। दो ट्रक और 12 क्विंटल सरिया बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से चार ऐसे थे, जो संभल की सरिया लूट में शामिल थे।
उनके मुताबिक मुजफ्फरनगर जिले के इस्लामनगर साजिद पुत्र शरीफ, इसी जिले के सुजणु निवासी नौशाद पुत्र महमूद, चरताबल निवासी जाबिर पुत्र मुन्ना को पुरकाजी में गिरफ्तार किया गया है।