फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार में मिली अमरोहा के नर्सरी संचालक की लाश

Fri, 23 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र स्थित लिसड़ी बुजुर्ग गांव निवासी नर्सरी संचालक उम्मीद खान पुत्र शमीउल्ला की लाश संभल जिले में गैलुआ गांव के पास उसकी अपनी लग्जरी कार में बरामद की गई है। जब पुलिस पहुंची तो कार लॉक थी। मौके के हालात बता रहे थे कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन




नखासा थाना क्षेत्र के गैलुआ गांव के पास चंदावली-गैलुआ मार्ग पर गुरुवार की शाम कुछ लोगों ने चमचमाती हुई नीले रंग की टेर्रानो कार खड़ी थी। यह कार सुनसान खेत के किनारे संपर्क मार्ग पर खड़ी थी। जब लोग कार के पास गए तो उसकी पिछली सीट पर युवक लेटा हुआ दिखाई दिया।


जब काफी देर तक कोई हरकत नहीं हुई और न ही आसपास कोई दिखाई पड़ा तो लोगों को हत्या का अंदेशा हुआ। उन्होंने पुलिस को खबर दी। शाम साढ़े सात बजे नखासा थाना पुलिस को सूचना मिली। थाना प्रभारी केके तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार लॉक थी और उसकी पिछली सीट पर युवक की लाश थी।
विज्ञापन



सीने के पास तकिया रखा हुआ था। पीछे दो मोबाइल पड़े थे। गाड़ी में एक लैटर हेड रखा था। जिसमें एक नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने जब उस नंबर को डायल किया तो पता लगा कि यह व्यक्ति लिसड़ी बुजुर्ग गांव का निवासी उम्मीद खान है। उस नंबर पर संपर्क करने के बाद पुलिस को परिजनों के बारे में पता लगा।


पुलिस ने परिजनों को खबर दी है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि शाम को साढ़े सात बजे के करीब लाश मिली है। नखासा थाना पुलिस ने चंदावली गैलुआ संपर्क मार्ग पर इसे बरामद किया है। किन हालात में हत्या की गई? क्या हुआ ?


इस बारे में परिजनों के आने पर ब्योरा मिलेगा। गाड़ी लॉक होने की वजह से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मुरादाबाद से टीम आने पर गाड़ी खोली जाएगी। फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे, ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें