फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किशोर समेत दो की मौत

Thu, 22 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर किशोर समेत दो शव पेड़ से लटके मिले हैं। गुन्नौर क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी मुलायम सिंह (30) और नदरौली निवासी नीरज (15) के शव सुबह पेड़ से लटके मिले हैं। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन



पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी मुलायम सिंह पुत्र नारायन सिंह (30) मंगलवार की रात अपनी ससुराल बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के करियामई से अपने घर आए थे।


बुधवार की सुबह करीब छह बजे गांव के ही उदयप्रकाश के खेत के नजदीक राजकीय नलकूप संख्या-53 के पास बबूल के पेड़ पर शव लटका हुआ था। गांव के किशनवीर पुत्र मनोहर सिंह खेत पर मवेशियों को चारा लेने गया था। शव लटका होने की  सूचना गांव में आकर दी।
विज्ञापन



मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर परिजनों और ग्रामीणों ने मुलायम सिंह की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। क्योंकि युवक के पैर जमीन से टिके हैं, जिसे देखकर लगता है कि स्वत: रस्सी में खिंचाव नहीं आ सकता। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


उधर गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ही गांव नदरौली निवासी नीरज कुमार (15) पुत्र रामरहीश कैला देवी मंदिर पर निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी कर रहा था। मंगलवार की रात को नीरज कुमार काम निपटाकर अपने घर नदरौली के लिए चला। सैंजना मुस्लिम गांव से पैदल रास्ते से होकर नीरज अपने घर आ रहा था।


मंगलवार की रात 10:30 बजे नीरज की परिजनों से बातचीत हुई। बुधवार की सुबह खलिहान में आम के पेड़ से नीरज का शव लटका मिला  है। परिजनों ने नीरज के साथ लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक राकेश चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटना स्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें