फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार पर भड़के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क; बोले- ये फैसला नफरत भरा, इसलिए हलाल उत्पादों पर लगाया प्रतिबंध

Wed, 22 Nov 2023 09:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

समाजवादी पार्टी सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले नफरत भरे हैं, इसलिए हलाल उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया है। आगे कहा कि इस बार भी लोकसभा चुनाव लडूंगा, कार्यकर्ता भी यही चाहते हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हलाल उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंध पर संभल के समाजवादी पार्टी सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने बुधवार को नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा है कि सरकार के फैसले नफरत भरे होते हैं। और सभी फैसले मुस्लिम विरोधी होते हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री और सभी भाजपा के नेताओं की पॉलिसी ही मुसलमानों के खिलाफ है। इसलिए ही हलाल उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया गया है। सांसद ने आगे कहा कि मुसलमान डरेंगे नहीं उनको डराने का प्रयास किया जाता है। यह देश हमारा है और हमारा भी इतना ही हक है जितना दूसरे धर्म और जाति के लोगों का है। मुसलमानों ने इस देश के लिए कुर्बानी दी है। 

सांसद ने लोकसभा चुनाव लड़ने की तस्वीर भी साफ कर दी है। सांसद का कहना है कि उनके कार्यकर्ता चाहते हैं कि वह चुनाव लड़े इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में वह फिर से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें