चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार की रात पौने आठ बजे घर में परिजनों के न होने पर अपने प्रेमी को बुला लिया। कुछ देर बाद घर पहुंची महिला की सास ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पकड़े जाने के डर से प्रेमी छत से नीचे कूद गया। जिसे मोहल्ले वालों ने पकड़कर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति मानसिक रोगी है। बुधवार की रात पौने आठ बजे महिला का ससुर व सास घर पहुंची थी। केवल महिला व उसका छोटा बच्चा था। तभी महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। तभी प्रेमी युगल कमरे में प्रेमालाप करने लगे। कुछ देर बाद महिला की सास घर पहुंची, दरवाजा खटखटाने पर बच्चे ने दरवाजा खोल दिया। महिला की सास कमरे पहुंची, तो प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से प्रेमी जीने के रास्ते छत पर पहुंचा और नीचे छलांग लगा दी। छत से कूदने पर युवक के पैर में चोट लग गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और प्रेमी को पकड़कर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।