फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धनतेरस पर बाजारों में धन बरसा, 20 करोड़ का कारोबार

Sat, 11 Nov 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजार में कारोबारियों पर धन खूब बरसा। दीपोत्सव में दीयों की रोशनी की तरह मंदी के अंधेरे में डूबे बाजार को धनतेरस ने रोशन कर दिया। सोने और चांदी की चमक बढ़ी तो ऑटोमोबाइल कारोबार भी रिकॉर्ड हुआ है। जिलेभर का ऑटोमोबाइल कारोबार एक दिन में 10 करोड़ से पार हुआ है। यही कारोबार सराफा का रहा है। संभल, चंदौसी, बहजोई, बबराला और गुन्नौर में एक हजार से ज्यादा बाइक की बिक्री हुई है। 30 कार की भी बिक्री शामिल है। संभल, चंदौसी और बहजोई के अलावा गुन्नौर बबराला में सराफा कारोबार रिकार्ड हुआ है। संभल में तहसील रोड, डाकखाना रोड, मुख्य बाजार से लेकर सराफा बाजार तक ग्राहकों की भीड़ रही। बर्तन, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खूब बिक्री हुई है।
विज्ञापन

क्या बोले कारोबारी
धनतेरस उम्मीद से भी बढ़कर खरीदारी हुई। हल्के वजन के आभूषण ज्यादा बिके। लक्ष्मी गणेश वाले चांदी के सिक्के और मूर्तियों की खूब बिक्री हुई है। -नरेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष नगर सराफा कमेटी संभल
जिले में 30 कार की बिक्री हुई है। इसमें तीन कार 15 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की हैं। जबकि अन्य कार आठ से 12 लाख रुपये की कीमत की बिकी हैं। -विपिन कुमार श्रोत्रिय, आकांक्षा शोरूम स्वामी
विज्ञापन

मौसम के बदलाव से कुछ असर हुआ लेकिन कारोबार इसके बाद भी काफी अच्छा हुआ है। सोने चांदी के आभूषणों की मांग काफी रही है। -दिनेश कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन चंदौसी
हीरो की 80 से ज्यादा बाइक की बिकी हैं। इस बार कारोबार अच्छा हुआ है। शहर में करीब 250 बाइक बिकने का अनुमान है। मांग इस बार काफी रही है। - ग्रीश कुमार गुप्ता, हीरो एजेंसी स्वामी


मोबाइल का तीन करोड़ और बर्तन एक करोड़ का कारोबार पहुंचा
संभल, चंदौसी, बहजोई, बबराला और गुन्नौर में करीब तीन करोड़ का कारोबार मोबाइल का हुआ है। बर्तन कारोबार भी इस बार काफी अच्छा रहा। शाम के समय सबसे ज्यादा बिक्री मोबाइल और बर्तनों की हुई। देर रात तक इन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। बर्तन और मोबाइल कारोबारियों का कहना है कि कई वर्षों में सबसे अच्छा कारोबार इस बार हुआ है।
जहां से निकले, वहीं जाम में फंसे
नगर में धनतेरस पर उमड़ी भीड़ के कारण जगह-जगह जाम लगा रहा। शंकर चौराहा, नखासा चौराहा, अस्पताल चौराहा, आर्य समाज रोड, डाकखाना रोड, तुर्तीपुर इल्हा रोड से लेकर अंदरूनी मार्गों तक जाम लका रहा। इससे बचने के लिए न शॉर्टकट काम आया और न ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की मशक्कत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें