फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पसंद का खाना न बनने पर गुस्सा था सौतेला पिता

Sat, 11 Nov 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला नवादा में बृहस्पतिवार की रात दो वर्षीय सौतेली बेटी जन्नत की हत्या करने के आरोपी मुन्ना उर्फ अशरफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। दो वर्षीय बालिका की हत्या का आरोपी के चेहरे पर अफसोस नजर नहीं आया। रिपोर्ट आरोपी की पत्नी की बहन हयातनगर निवासी नूरजहां पत्नी अतीक ने दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि है कि बृहस्पतिवार की शाम उनकी बहन का पति ई-रिक्शा चलाकर घर आया था। पसंद का खाना नहीं बनने पर भड़क गया। पहले पत्नी शाईस्ता के साथ मारपीट की और जब वह बचाने के लिए पहुंची तो उन्हें भी पीटा। इसके बाद आरोपी दो वर्षीय जन्नत और तीन वर्षीय मन्तशा को कमरे में ले गया। जहां दीवार से पटक पटक कर जन्नत की हत्या कर दी और मन्तशा को बेहोश होने पर छोड़ दिया। नूरजहां ने बताया है कि आरोपी की पिटाई से उनकी बहन शाईस्ता की हालत गंभीर है। आरोपी ने उनकी बहन के पेट में लात मारी थी और उनकी बहन गर्भवती है। मालूम हो आरोपी ने नशे की हालत में दो वर्षीय सौतेली बेटी की पटक पटक कर हत्य कर दी थी। आरोपी ने बालिका की मां से छह महीने पहले ही निकाह किया है। निकाह के बाद से ही आरोपी ने दोनों बेटियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया है। घायल बच्ची और उसकी मां की हालत में सुधार है।कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक, संभल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें