फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी की हूं..तो चंदौसी से लड़ूंगी चुनाव 

Sun, 17 Apr 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
सपा विधायक लक्ष्मी गौतम
विज्ञापन
आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जोर आजमाइश शुरू हो गई है। एक एक सीट से कई कई दावेदार निकलकर सामने आ रहे हैं। चंदौसी विधानसभा सीट पर भी चर्चाएं हैं। इन चर्चाओं के बीच सपा विधायक लक्ष्मी गौतम ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके स्पष्ट किया कि मैं चंदौसी की हूं, हाईकमान को मुझ पर पूरा भरोसा है। पार्टी के आदेश पर मैं ही चंदौसी विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगी। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष जुगल किशोर वाल्मीकि की चंदौसी क्षेत्र में गतिविधियां तेज होने से राजनीतिक गलियारों में उनके चंदौसी से चुनाव लड़ने की चर्चा हवाओं में तैरने लगी।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस नेता सतीश प्रेमी के सपा में शामिल होने की चर्चाओं ने भी सियासी गर्मी पैदा कर दी है। सपा जिलाध्यक्ष ने भी उनके शीघ्र सपा में शामिल होने की बात कह दी है। इन्हें भी टिकट का दावेदार माना जाने लगा। ऐसे में सपाइयों में भी भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने लगी। चंदौसी की सपा विधायक लक्ष्मी गौतम ने शनिवार को अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस करके स्पष्ट किया कि यह सभी चर्चाएं निराधार हैं, उन्होंने चंदौसी क्षेत्र में जितने विकास कार्य किए हैं, उतने कभी नहीं हुए। मैं चंदौसी की हूं। पार्टी हाईकमान को मुझ पर पूरा भरोसा है, हाईकमान के आदेश पर चंदौसी से ही चुनाव लड़ूंगी। चंदौसी के लोग मेरे साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें