फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के नाम पर कोटेदारों से खाद्यान्न की वसूली, एफआईआर होगी

Sat, 15 Apr 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गुन्नौर क्षेत्र के भाजपा विधायक अजीत कुमार राजू के नाम पर एक व्यक्ति कोटेदारों से खाद्यान्न की वसूली कर रहा था। शक होने पर कोटेदारों ने जब यह जानकारी आपूर्ति विभाग को दी तो जांच हुई तो हकीकत सामने आ गई। जांच के दौरान कोटेदारों के  बयान लेकर आपूर्ति विभाग ने वसूली करने वाले के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक अजीत कुमार राजू हैं। विधायक ने उन कोटेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया है जो जनता का हक हड़प रहे हैं लेकिन इसी बीच एक शख्श उनके नाम पर कोटेदारों को धमकाने लगा।  

उनसे राशन का गेहूं मांगने लगा। एक दो कोटेदारों से गेहूं ले भी लिया। इस बीच इसकी खबर आपूर्ति विभाग तक पहुंच गई। इस पर  एरिया राशनिंग अफसर अश्वनी मिश्रा ने जांच की और जांच में कोटेदारों के बयान लिए।
विज्ञापन


बयानों में वसूली की पुष्टि हो गई तो उन्होंने गुन्नौर कोतवाली में एफआईआर के लिए तहरीर दी। तहरीर पुलिस को रिसीव करा दी गई है। 
एआरओ अश्वनी मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराने का भरोसा दिया है।

उन्होंने बताया कि कोटेदारों ने अपने बयान में कहा है कि विधायक के नाम पर उनसे खाद्यान्न मांगा गया। कुछ कोटेदारों से खाद्यान्न लिया गया है, लेकिन विधायक का इससे कोई लेनादेना  नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें