संभल। सवारी बनकर ई-रिक्शा में सवार हुए बदमाशों ने चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर बदमाशों ने चालक को जंगल में छोड़ ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। होश आने पर चालक ने परिजनों को आपबीती सुनाई। बाद में पुलिस के पास पहुंचकर गुहार लगाई। चालक की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के महमूदपुर माफी गांव निवासी विपिन कुमार ई-रिक्शा चलाकर अपना और परिवार का भरण पोषण करता हैं। पीड़ित चालके अनुसार बीते 27 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे के करीब सवारी बनकर दो व्यक्ति उसके पास आए और हरथला गांव तक जाने के लिए ई-रिक्शा बुकिंग किए। रास्ते में आरोपियों ने कोल्डड्रिंक लिया, इसके बाद उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। नशीला शीतल पेय पीकर जब चालक बेहोश हो गया, तो बदमाश उसे पास में मौजूद जंगल में छोड़ ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। बेला गांव के पास जंगल में पड़े चालक को जब होश आया तो वह ई-रिक्शा के साथ दोनों यात्रियों को नदारद पाया। चालक किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाया। परिवार के लोग उसे पहले उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए। स्वस्थ्य होने पर चालक शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए तहरीर दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
वहीं, नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हातिमसराय के निवासी आयान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सात अप्रैल को दोपहर तीन बजे के करीब दो व्यक्ति आए और चौधरी सराय से असमोली तक जाने की बात कहकर रिक्शा बुकिंग कर लिया। असमोली से फ्रीज लेकर आने की बात आरोपियों ने कही थी। आरोप है परियावली गांव के निकट कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रिक्शा लूट लिया। जिसे लेकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।