फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दूधिया की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में सिरसी-मुकर्रबपुर मार्ग के बीच सोमवार चार बजे के करीब दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार मो. अकरम (38) निवासी मुकर्रबपुर की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मुकर्रबपुर निवासी मो. अकरम गांव में दूध खरीदकर सिरसी और इसके आसपास क्षेत्र में बेचने का काम करते थे। सोमवार की शाम वे किसी काम से सिरसी आ रहे थे। गांव से निकलकर जैसे ही सिरसी के करीब पहुंचे तो सामने आ से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल अकरम को उन्हें निजी अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। अकरम की मौत से पत्नी तबस्सुम और तीन बेटे व एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार फैसल, सुहैल और अमन निवासी देहली दरवाजा कोतवाली संभल भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें