फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर स्थित मध्य गंगा नहर के नजदीक मंगलवार की सुबह 9:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव लहरा कंमगर निवासी पूरन सिंह (58) की मौके पर ही मौत हो गई। वह लक्ष्मी ईंट भट्टे पर अपने बेटे को चाय और खाना लेकर जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पूरन सिंह के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव लहरा कंमगर के निवासी पूरन सिंह के बड़े बेटे हुकम सिंह ने बताया कि गांव मुजफ्फरपुर में स्थित लक्ष्मी ईंट भट्टे पर मंगलवार की सुबह 4 बजे अपने चाचा के साथ मजदूरी करने के लिए आया था। पिता घर से सुबह 9:30 बजे खाना और चाय लेकर लक्ष्मी ईंट भट्टे पर आ रहे थे, तभी गांव मुजफ्फरपुर में स्थित मध्य गंगा नहर के नजदीक में अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। वह मध्य गंगा नहर पर ही पड़े रहे। आसपास में जाने वाले ग्रामीणों ने पिता को देखकर शोर मचाया तो लोग आए। तब तक पिता की मौत हो चुकी थी। सूचना पुलिस को दी गई। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पूरन सिंह के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें