फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कादराबाद के युवक की बागपत में सिर कुचलकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। बागपत में रहकर आसपास के गांवों में फेरी लगाने वाले थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव निवासी युवक की अज्ञात लोगों ने सिर पर ईंट पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी। शव की शिनाख्त करने के बाद मृतक के भाई की ओर से अज्ञात के खिलाफ थाना बड़ौत में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम कादराबाद के रहने वादा शमशाद (35) पिछले तीन साल से पत्नी शबाना और पांच बच्चों के साथ बागपत जिले के गौरीपुरा गांव रह रहा था। वह आसपास के गावों में फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करता था। साथ में छोटा भाई रिजवान भी रह रहा था। वह भी फेरी लगाने का काम करता है। सोमवार को शमशाद अन्य साथियों के साथ फेरी लगाने को गया था। दोपहर में एक पेड़ के नीचे बैठकर सभी ने खाना खाया। इसके बाद आम दिनों की तरह शमशाद समीपी गांव सुल्तानपुर के जंगल में बने ट्यूबवैल पर आराम करने चला गया। दोपहर में लगभग दो बजे शमशाद ने अपनी मां रफीकन से भी मोबाइल पर बात की थी। समझा जाता है कि इसके बाद ही ट्यूबवेल पर ईंट पत्थरों से बार कर शमशाद को मौत के घाट उतार दिया।
मौके पर पहुंचे ट्यूबवेल मालिक को दीवार के पीछे शव पड़ा हुआ दिखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बड़ौत थाना पुलिस ने कुछ फेरी वालों को रोकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। शव की पहचान न होने पर मृतक के फोटो वायरल किए गए, जिसे देखकर उसका भाई रिजवान मंगलवार को साथियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गया और उसने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बड़ौत थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं मृतक के पिता इस्लाम अली ने बताया शमशाद अपने पीछे पत्नी शबाना के अलावा पांच बच्चों को रोते बिलखते हुए छोड़ गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें