चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोधियान में सर्वे के लिए गई टीम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित गवेंद्र कुमार अवर अभियंता मध्य गंगा नहर निर्माण खण्ड-16 ने बताया कि उन्हें अंत्योदय कार्ड व पात्र गृहस्थी कार्ड के सत्यापन की सूची का जांच कार्य सौंपा गया है। शुक्रवार की रात नौ बजे करीब वह सहायक वरुण कुमार के साथ जब सत्यापन करते हुए मोहल्ला लोधियान में कैलाशो देवी के मकान पर पहुंचे। तो वहां कुछ लड़के शराब पी रहे थे। जो जेई व उसके सहायक के रूप में कार्य कर रहे वरुण कुमार सिंह से भिड़ गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। कह रहे थे उनकी हिम्मत कैसे हुई मोहल्ले में राशन कार्ड का सर्वे करने की। इतना ही नहीं दौड़ा दौड़ा कर पीटा और बैग छीन लिया। दोनों ने किसी तरह से वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस देख शराबी युवक वहां से भाग गए।
गर्वेंद्र कुमार ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।