फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: क्षेत्र पंचायत की बैठक प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

विज्ञापन
पवांसा ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में बोलते विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सैनी
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। पवांसा ब्लॉक के सभागार में शनिवार सुबह 11 बजे ब्लॉक प्रमुख प्रेम कुमारी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें विधान परिषद सदस्य सतपाल सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह आदि ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। विभागीय अधिकारियों ने शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सत्यपाल सैनी ने बताया कि 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में बिजली लाइन और सड़कों का जाल बिछा दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र में टूटी हुई सड़कों की मरममत के साथ चौड़ीकरण किया गया है। अब वाहन चालकों को कोई गड्ढे की दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने बताया कि जब से देश में केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, तब से पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आने वाले त्योहारों पर स्वदेशी सामान ही खरीदें, जिससे कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
इस दौरान बीडीओ अमरजीत सिंह, हृदेश यादव, रामसरन यादव, गंगाराम सैनी, डॉ संतोष यादव, विष्णु चौधरी, जीतपाल यादव आदि रहे।
0000
कोट
क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक की सूचना ग्राम पंचायत सचिवों को दी गई थी लेकिन शनिवार को ग्राम पंचायत सचिव की डीपीआरसी में बैठक चल रही थी। इसीलिए क्षेत्र पंचायत सदस्य की बैठक में नहीं आ सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरजीत सिंह, बीडीओ, पवांसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें