फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा मातृ वंदना सप्ताह, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिले में आज से मातृ वंदना सप्ताह की शुरूआत होगी। 21 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले इस सप्ताह के दौरान पहली बार गर्भधारण करने वाली सभी महिलाओं को पात्रता के आधार पर तीन किश्तों में 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार विश्नोई ने बताया कि पहली बार गर्भधारण करने वाली सभी महिलाओं को तीन किश्तों में 5000 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। योजना का लाभ आशा कार्यकत्री या अपने निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निर्धारित फॉर्म को भरकर लाभार्थियों द्वारा प्राप्त किया जाता है। इसके लिए महिला को अपने बैंक खाते की पासबुक, आधार कार्ड तथा अन्य संबंधित दस्तावेज जमा करने होते हैं।
सीएमओ ने कहा कि चिकित्सा अधीक्षकों एवं अर्बन प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि मातृ वंदना सप्ताह के दौरान योजना से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से देखने के लिए वह अपने अधीनस्थ बीपीएम, बीसीपीएम, कंप्यूटर ऑपरेटर, एएनएम तथा आशा संगिनी के साथ बैठक करेंगे। नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि मातृ वंदना सप्ताह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीकरण शिविर एवं बैकलॉग निस्तारण कैंप का आयोजन किया जाएगा। वार्षिक पंजीकरण लक्ष्य के साथ-साथ लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। आशा कार्यकत्री द्वारा अपने-अपने कार्य क्षेत्र में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विषय में पात्र लोगों को घर-घर जाकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। लाभार्थियों को लाभ लेने के लिए पूरी प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें