फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-आदमपुर मार्ग स्थित एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई।आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू किया। इस दौरान कबाड़ गोदाम में रखा सामान जल गया। कबाड़ कारोबारी ने बड़ा नुकसान बताया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी साजिद हुसैन का संभल-आदमपुर मार्ग स्थित मोतीनगर के पास कबाड़ का गोदाम है। सोमवार की शाम चार बजे करीब गोदाम में पड़े प्लास्टिक के सामान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने गोदाम स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे गोदाम स्वामी व आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी और आग ने विकराल रूप ले लिया था।
साजिद ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने बमुशिकल आग पर पर काबू पाया। गोदाम स्वामी साजिद ने बताया कि कबाड़ के गोदाम में प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था। आग लगने ने प्लास्टिक का सारा सामान जल गया है। करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें