फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्रद्धा भाव के साथ मनाया गुरु अर्जुन देव महाराज का शहीदी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। कस्बे के गुरुद्वारे में रविवार को सिखाें के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी दिवस श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। वहीं इस मौके पर रागी जत्थे ने गुरुवाणी और शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। वहीं मौके पर साध संगत को शरबत वितरण के साथ गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारे में सरदार दिलीप सिंह की देखरेख में रविवार को गुरु अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी दिवस मनाया गया। वहीं इस मौके पर दिल्ली के रागी जत्थे में बनी सिंह एवं राजेंद्र सिंह तथा अलीगढ़ जत्थे से आए गुरुमुख सिंह के द्वारा गुरुवाणी का बखान करते हुए बताया बादशाह जहांगीर शासन काल में गुरु अर्जुन देव जी महाराज को अत्यंत यातनाएं देकर पाकिस्तान के लाहौर में 30 मई 1606 को शहीद करवा दिया गया था। गुरु अर्जुन देव जी ने जहांगीर बादशाह के कहे अनुसार गुरु ग्रंथ में मोहम्मद साहब की तारीफ एवं अन्य कविताएं सम्मिलित नहीं की थीं।
विज्ञापन

इसको लेकर गुरु अर्जुन देव जी महाराज को गर्म तवे पर बैठाया गया और गर्म रेत उनके ऊपर डाली गई।
इस मौके पर गुरुमुख सिंह, सरदार दिलीप सिंह, सरदार प्रताप सिंह, अमरजीत सिंह, रविंद्र सिंह, कृष्ण पाल सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें