फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदाैसी में रेलवे स्टेशन पर एक साल से अधर में लटका कायाकल्प का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य को एक वर्ष से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी गति नहीं मिल पाई है। एक साल से ज्यादा के समय में सिर्फ प्लेटफॉर्म नंबर एक के उच्चीकरण का ही कार्य पूरा हुआ है। जबकि लिफ्ट, प्लेटफॉर्म दो के उच्चीकरण, मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण आदि कार्य अधर में लटके हैं। कायाकल्प कार्यों के निरीक्षण के नाम पर अधिकारी भी सिर्फ खानापूर्ति कर चले जाते हैं।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत चंदौसी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, बैठने के लिए लॉज, स्टेशन के फ्रंट का विकास व सौंदर्यीकरण और एक व दो प्लेटफॉर्म के उच्चीकरण का कार्य होना प्रस्तावित है। जिसमें करीब 18 करोड़ रुपये धनराशि की लागत आएगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने वर्ष 2023 के नवंबर माह में कायाकल्प का कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन एक वर्ष से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी सिर्फ प्लेटफॉर्म एक के उच्चीकरण का ही कार्य पूरा हो सका है।
वेटिंग रूम, स्टेशन के फ्रंट व परिसर के अंदर का सौंदर्यीकरण, प्लेटफॉर्म दो की ऊंचाई बढ़ाना, लिफ्ट आदि का निर्माण कार्य अब भी अधर में लटका है। कार्यदायी संस्था ने शुरुआत से निर्माण कार्य को गति नहीं दी। बीच - बीच में कई बार काम बंद भी हुआ। इन कार्यों की डीआरएम भी समय समय पर निरीक्षण कर संबंधित को तेजी लाने के निर्देश दे चुके हैं। उसके बावजूद भी कार्यदायी संस्था एक साल से ज्यादा के समय में भी कायाकल्प का कार्य पूरा नहीं कर पाई। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार याज्ञवेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर में ही दूसरी जगह पर बिल्डिंग का निर्माण कार्य हो रहा है। जिस वजह से सभी मजदूर उसमें लग रहे हैं। जिसके चलते अभी स्टेशन पर निर्माण कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें