फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की बरामदगी को सपाइयों ने थाना घेरा

Thu, 11 Aug 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ससुराल से अगवा की गई विवाहिता की बरामदगी की मांग को लेकर उसके मायके पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों और सपा नेताओं के साथ थाने का घेराव कर लिया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। चर्चा है कि इस दौरान विवाहिता और आरोपी युवक भी थाने पहुंचा गया, विवाहिता युवक के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई है। आरोपी युवक की पत्नी भी थाने पहुंची। विवाहिता का युवक से प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी छह जून-2016 को थाना बनियाठेर के एक गांव के युवक से हुई थी। आरोप है कि तीन अगस्त को युवक ने विवाहिता को उसकी ससुराल से अगवा कर लिया था। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को दी तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और विवाहिता की बरामदगी मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस पर सोमवार को परिजनों ने सीओ चंदौसी से मिलकर युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। इस पर भी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामप्रकाश यादव और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लालाराम यादव की अगुवाई की सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली से कुढ़ फतेहगढ़ थाने पहुंचे और सुबह नौ बजे से ही थाने का घेराव कर लिया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर पुलिस ने आनन-फानन में चार आरोपियों के खिलाफ विवाहिता को भगा ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

चर्चा है कि इसी दौरान अगवा बताई जा रही विवाहिता और आरोपी युवक भी थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने विवाहिता को पिता को सौंपने की मांग की, लेकिन उसने युवक के साथ ही रहने की जिद पकड़ ली। इसी बीच मामले की जानकारी युवक की पत्नी को भी लग गई और वह भी थाने पहुंच गई। वह भी अपने पति के साथ ही रहने की बात कहने लगी।

पुलिस भी एक युवक और दो महिलाओं के चक्कर में फंस गई। बताया जाता है कि विवाहिता का आरोपी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
समझा बुझाकर मामले का हल निकालने की बात कहते हुए थाने का घेराव कर रहे ग्रामीणों को समझाया। 

शाम करीब चार बजे ग्रामीण वापस लौटे। प्रेमी युवक व युवती दोनों देर शाम तक थाने में ही हैं। इधर थानाध्यक्ष शाहिद अली ने बताया कि विवाहिता को अगवा कर ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक और विवाहिता के थाने आने या उनकी बरामदगी से पुलिस ने इनकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें