फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पंखे से साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। आलपुर मैथरा में विवाहिता करुणा (22) का शव कमरे में लगे पंखे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। जानकारी पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि गांव आलपुर मैथरा में महिला का शव फंदे से लटका हुआ है। मौके पर जाकर देखा, तब तक महिला का शव नीचे उतार लिया गया था। साड़ी कमरे में लगे पंखे से लटकी हुई थी। घटना की जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे मायके वालों से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना धनारी के गांव भिरावटी निवासी महिला की शादी करीब दो वर्ष पहले गांव आलपुर मैथरा निवासी अखिलेश से हुई थी। महिला पर करीब आठ माह का एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि मायके वालों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें