फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तहेरे-मौसेरे भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव घोंसली मोहकमपुर के निकट शुक्रवार की शाम पांच बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक जीतपाल (24) निवासी गांव करियावैन थाना जरीफनगर जिला बदायूं की मौत हो गई। जबकि जीतपाल का तहेरे भाई नेकसे और मौसेरे भाई प्रेमवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।जनपद बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव करियावैन निवासी जीतपाल शुक्रवार को अपने मौसा वीरपाल के घर थाना जुनावई क्षेत्र के गांव घोंसली मोहकम अपने तहेरे भाई नेकसे के साथ आया था। शाम पांच बजे करीब जीत पाल, नेकसे और मौसेरे भाई प्रेमवीर एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं से घूम कर घोंसली मोहकम लौट रहे थे। गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जीतपाल के सीने के ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया। अन्य दोनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सक ने जीतपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनों घायलों को हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जीतपाल अपने पीछे छोटे भाई हरिओम, मां गंगादेई और पिता समेत अन्य परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
एसएसआई आदिल खां ने बताया कि मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद से ही चालक ट्रक लेकर फरार है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में चार घायल

धनारी। कस्बे के भिरावटी मार्ग पर डीपी फार्म हाउस के पास शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी श्याम सुंदर अपने परिचित गवेंद्र सिंह व परमवीर के साथ बाइक द्वारा धनारी बस स्टैंड से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार तीनों युवक भिरावटी मार्ग पर डीपी फार्म हाउस के पास पहुंचे तो उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में श्याम सुंदर, गवेंद्र सिंह और परमवीर सहित दूसरी बाइक पर सवार रोहताश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को सीएचसी बहजोई पहुंचाया। जहां श्याम सुंदर को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें