फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों खोलने को मंडी इंस्पेक्टर ने खाली कराए तीन टीन शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मंडी समिति में गेहूं खरीद को लेकर क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। अन्य क्रय केंद्र खोलने के लिए टिन शेड खाली कराए जा रहे हैं। फिलहाल मंडी समिति में पांच क्रय केंद्र खोले गए हैं। गेहूं आने पर सात क्रय केंद्र और खोले जाएंगे। मंडी में गर्मी के मौसम में गेहूं लेकर पहुंचने वाले किसानों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था कराई गई है। ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

मंडी समिति में एक अप्रैल से चार पीसीएफ व एक आरएफसी का गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है जबकि बुधवार तक गेहूं नहीं पहुंचा था। अभी सात क्रय केंद्र और खोले जाने बाकी हैं। बुधवार को मंडी समिति इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने टीम के साथ सात क्रय केंद्र खोलने के लिए तीन टीन शेड को खाली कराया। इन टिन शेडों में आढ़तिए अपना गल्ला खोले थे। आढ़तियों के सामान को हटवाकर टिन शेडों की साफ-सफाई कराई गई है। मंडी समिति के सचिव मलखान सिंह ने बताया कि क्रय केंद्रों पर गेहूं लाने वाले किसानों को सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेदारी उनकी है। इसके लिए प्रत्येक गेहूं क्रय केंद्र पर उनकी ओर पानी से भरा एक-एक मटका रखवाया जाएगा। साथ ही मंडी समिति परिसर में पांच वाटर कूलर संचालित होने के साथ-साथ 30 हैंडपंप सुचारु हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में अपना गेहूं बेचने आने वाले किसानों को पानी की समस्या न हो। इसलिए यह इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें