फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतना की जिद पर खुला राज: फरमान ने अजय बनकर महिला को प्रेम जाल में फंसाया, बेटे के संस्कार के दौरान हुआ खुलासा

Thu, 18 May 2023 08:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)

सार

करीब एक माह साथ रहने के बाद आरोपी ने उसको श्रृंगार करने से मना करने लगा। बेटे का संस्कार (खतना) कराने को कहा। इस बात पर उसे शक हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जिला मोतीहारी के गांव भुलवईया में मूंगफली का ठेला लगाने वाले चंदौसी के गांव मोहम्मदपुर बावई निवासी फरमान ने धर्म छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे भगाकर चंडीगढ़ ले गया। महिला के बेटे का संस्कार (खतना) कराने का दबाव बनाने पर आरोपी युवक की हकीकत का पता चला। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और नकदी लेकर गांव भाग आया। महिला ढूंढ़ते हुए आरोपी के गांव पहुंच गई और पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन

चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बावई निवासी फरमान बिहार के जिला मोतीहारी थाना आदापुर के गांव भुलवईया में मूंगफली की फड़ (ठिया) लगाता था। वहां पास में रहने वाली महिला को आरोपी ने अपना नाम अजय बताया और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वहां से आरोपी 29 मार्च 2023 को उसको अपने साथ चंडीगढ़ भगा ले गया। 

महिला अपने साथ चार साल के बेटे को ले गई थी और घर में रखी 7.5 लाख व जेवर भी ले आई थी। करीब एक माह साथ रहने के बाद आरोपी ने उसको श्रृंगार करने से मना करने लगा। बेटे का संस्कार (खतना) कराने को कहा। इस बात पर उसे शक हुआ। उसने आरोपी का आधार कार्ड चेक किया, तो उसमें नाम फरमान व पता चंदौसी के गांव मोहम्मदपुर बावई का लिखा हुआ था। 

महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसके जेवर व 7.5 लाख रुपये की नकदी लेकर गांव भाग आया। चंडीगढ़ में स्थानीय पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मकान मालिक व अन्य लोगों से पता करके आरोपी का पता महिला को बताया। महिला 18 मई बृहस्पतिवार को आरोपी के गांव मोहम्मदपुर बावई पहुंच गई। आरोप है कि वहां फरमान के पिता व अन्य परिजनों ने मारपीट की है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को फरमान उर्फ अजय के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

नाम बदलकर महिला को प्रेमजाल में फंसाने का मामला संज्ञान में आया है। महिला ने थाने में तहरीर दी है। दोनों घटनाक्रम दूसरे राज्य के हैं। फिर भी मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें