फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कर लें व्यवस्था, कल प्रभावित रहेगी आजाद नगर, पंडित नगला की पेयजलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम का जल-कल महकमा 28 अप्रैल से शहर के सभी ओवरहेड टैंकों की सफाई का काम शुरू करने जा रहा है। 23 मई तक अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित ओवरहेड टैंकों की सफाई का कार्य किया जाएगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। महाप्रबंधक जल एके राजपूत ने बताया कि प्रति दिन लगभग दो ओवरहेड टैंकों की सफाई का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह से लेकर देर शाम तक पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने शहर के संबंधित लोगों से अपने घरों में उपयोग भर का पानी संरक्षित करके रखने की अपील की है।
विज्ञापन

किस क्षेत्र में टैंक सफाई के कारण कब ठप रहेगी पेयजलापूर्ति : जीएम जल-कल एके राजपूत के मुताबिक आजाद नगर, पंडित नगला क्षेत्र में 28 अप्रैल को, जयंतीपुर, पीतलबस्ती में 29 अप्रैल को, लाइनपार प्रथम, शाहपुर तिगरी में 30 अप्रैल को, लाकड़ी फाजलपुर, मझोला लाइनपार में एक मई को, लाकड़ी, धीमरी मैनाठेर में दो मई को, कांशीराम ई-ब्लाक, मानसरोवर में तीन मई को, करूला, बुद्धि विहार प्रथम में पांच मई को, बुद्धि विहार द्वितीय, कांशीराम बी ब्लाक में छह मई को, कांशीराम योजना सी ब्लाक, अवंतिका प्रथम में सात मई को ओवरटैंक की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें