चंदौसी। शहर में करीब 12 मेनहोलों से अधिक खुले होने से हादसा का खतरा बना हुआ है। इन मेनहोलों के ऊपर से जाल गायब हो गए अथवा टूट गए हैं। बारिश से शहर में जलभराव हो जाता है, जिससे रास्तों में खुले मेनहोल नजर नहीं आते। जो हादसों का बड़ा कारण बनते हैं। मगर पालिका अपनी जिम्मेदारी से पीछा हटती नजर आ रही है। इन खुले मेनहोलों के जाल को ढका नहीं जा सका है।
शहर में ज्यादा से पेरशानी का कारण खुले मेनहोल बने हैं। इन मेनहालों में गिरकर अक्सर लोग घायल होने का सिलसिला जारी बना हुआ है। शहर के आवास विकास चौराहा पर दो स्थानों, आवास विकास कालोनी, वेयर हाउस के सामने, हनुमानगढ़ी मार्ग, सीता रोड, मोहल्ला होली, प्रगति विहार, मुरादाबाद गेट, कुरैशियान मोहल्ला, मोहल्ला गोपाल, रुस्तगी मोहल्ला आदि स्थानों पर खुले मैनहाल हादसों को दावत देते नजर आ रहे हैं। वर्तमान में बरसात का मौसम में चल रहा है। बारिश होने से शहर की अधिकांश सड़कों पर जलभराव हो जाता है। जिससे सड़कों पर खुले मैनहाल आवागमन के दौरान नागरिकों को नजर नहीं आते। जिससे उधर से गुजरने के दौरान बाइक सवार व पैदल चलने वाले राहगीरों मैनहाल में गिरकर घायल हो जाते हैं। साथ ही ई-रिक्सा पलटने का भी खतरा बना रहता है। जबकि रात को अंधेरा होने पर भी मेनहालों से हादसा होने का खतरा बना रहता है। जबकि नगरवासी कई बार नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से खुले मेनहालों पर ढक्कन लगाने की गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया है। जिससे शहरवासियों में नगर पालिका के प्रति रोष व्याप्त है।
-----------------
नशे के आदी मेनहोल से गायब कर रहे ढक्कन व जाल
चंदौसी। नगर में अधिकांश सड़कों पर मेनहालों पर लगे ढक्कन गायब हो चुके हैं। जिससे बरसात व रात के समय हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मेनहालों पर लोहे के ढक्कन लगाए जाते हैं। जिन्हें एक या दो दिन बाद नशे करने वाले युवक उखाड़कर ले जाते हैं। जिन्हें वह बेच कर अपना नशा आदि करते हैं। इस तरह से शहर के मेनहालों पर लगे लोहे के ढक्कन या जाल चोरी हो रहे हैं। यह रात के समय मेनहालों के ढक्कन को चोरी करते हैं।
------------------
जिन स्थानों पर मेनहाल खुले है, वहां मेनहालों पर ढक्कन लगाने का कार्य किया जा रहा है। अक्सर मेनहोल के ढक्कन लगाने के बाद चोरी हो जाते हैं। जिससे समस्या उत्पन्न हो जाती है।
राजकुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, चंदौसी