फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनवी डांडिया व गरबा ने खूब मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रोटरी क्लब चंदौसी रायल्स की ओर से एक लखनवी डांडिया व दीपावली बोनांजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला व पुरूषों ने डांडिया व गरबा का खूब आनंद लिया। आगरा की मशहूर सिंगर ज्योति ठाकुर ने अपनी मधुर आवास पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी गवर्नर अशोक गुप्ता व विवेक गर्ग रहे। विशेष अतिथि डॉ. हरि गुप्ता ने रोटरी के उद्देश्यों के बारें में जानकारी दी। क्लब की ओर से विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आगरा की सिंगर ज्योति ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति से शमां बांध दी। क्लब की ओर से एनीज वंदना अग्रवाल, गरिमा अग्रवाल, सुप्रिया अग्रवाल, तनीषा अग्रवाल ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। वेदी निशिका अग्रवाल ने मां काली के रूप में नृत्य किया। नेंसी अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल मां बेटी की शानदार युगल डांस कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लकी ड्रा में तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस मोके पर क्लब अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, सचिव निखिल अग्रवाल, कार्यक्रम चेयरमैन विनय अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, आदित्य वार्ष्णेय, पराग अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अतुल गेरा, नितिन अग्रवाल, भुवनेश वार्ष्णेय, गिरीश गुप्ता, मोहित गुप्ता, शिखा अग्रवाल, शिप्रा गेरा, तनीषा अग्रवाल आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें