फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टी में ट्रेनों में लंबी वेटिंग जारी, यात्रियों को नहीं मिल रहा ट्रेनों में स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में आरक्षण की लंबी वेटिंग बनी हुई है। जिससे यात्रियों को ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है। लंबी वेटिंग का कारण गर्मियों की छुट्टियां बताया जा रहा है। वहीं सप्ताह में तीन दिन चलने वाली लिंक एक्सप्रेस को अब सप्ताह में पांच दिन संचालित किया जाएगा। जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टी प्रारंभ होने से पहली ही रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में आरक्षण की वेटिंग शुरू हो गई है। मगर 20 मई के बाद आरक्षण वेटिंग ने सैकड़े का आंकड़ा भी पार कर दिया। एक्सप्रेस ट्रेनों में जगह नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समय सूबेदारगंज से देहरादून अप व डाउन लिंक एक्सप्रेस में वेटिंग का सबसे बुरा हाल बना हुआ है। लिंक एक्सप्रेस में आरक्षण की वेटिंग 150 से ऊपर बनी हुई है। वहीं आनंद विहार से रक्सौल अप व डाउन में आरक्षण वेटिंग 100 से ऊपर है। चंडीगढ़ से लखनऊ अप व डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनंल से बरेली अप व डाउन में भी 100 से ऊपर वेटिंग बनी है। दिल्ली से छपरा अप व डाउन में भी 90 से ऊपर वेटिंग चल रही है। गर्मियों की छुट्टियों में आरक्षण की लंबी वेटिंग होने के कारण लोग अपने बच्चों को घुमाने नहीं ले पा रहा हैं। रेलवे स्टेशन स्थित विंडो पर आरक्षण कराने वालों की लंबी-लंबी कतारें सुबह से ही लगनी शुरू हो जाती है और रात आठ बजे तक लगी रहती है। जबकि रेलवे स्टेशन पर आरक्षण की एक विंडो होने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पहले सप्ताह में तीन दिन चलने वाली लिंक एक्सप्रेस अब सप्ताह में पांच दिन चलनी प्रारंभ हो गई है। जिससे यात्रियों को गर्मी की छुट्टियों में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें