फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टॉक रजिस्टर नहीं मिलने पर खाद व बीज की दो दुकानों का लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को जनपद में बीज-खाद दुकानों पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान नौ दुकानों से नमूने भरे गए। निरीक्षण की सूचना मिलने पर अधिकांश दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। गठित टीमों द्वारा 46 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जिसमें 20 दुकानें बंद मिली।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर चंदौसी तहसील में एसडीएम राजपाल सिंह, उपकृषि निदेशक हीरा सिंह मीना, संभल तहसील में एसडीएम विनय कुमार मिश्र, भूमि संरक्षण अधिकारी, आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, गुन्नौर तहसील में एसडीएम रामकेश धामा, जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह व जिला गन्ना अधिकारी ने खाद व बीजों की दुकानों का निरीक्षण किया। गठित टीमों द्वारा जनपद में 46 दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 20 प्रतिष्ठान बंद मिले। टीम ने जांच के दौरान नौ दुकानों से खाद के नमूने लिए, जिसमें एक यूरिया, एक म्यूरेट आफ पोटाश, सात कास्फेटिक उर्वरक शामिल हैं। इस दौरान मोहन खाद भंडार बनियाठेर में मौके पर स्टॉक रजिस्टर डिवाइस न होने पर लाइसेंस निरस्त कर बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया। लक्ष्मी खाद भंडार गढ़ी की दुकान पर निरीक्षण में मौके पर उपलब्ध उर्वरक का स्टॉक रजिस्टर में आकलन व डिवाइस नहीं होने पर लाइसेंस निरस्त किया गया। खाद व बीज दुकानों पर निरीक्षण को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें