फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर तालाब को कब्जा मुक्त करन की फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। लेखपाल द्वारा तालाब की भूमि को बिना कब्जा मुक्त कराए ही कब्जा मुक्त की फर्जी आख्या लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार को असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव ततारपुर रोड निवासी महिपाल सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि गांव में तालाब की जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत वह पिछले एक साल से जिलाधिकारी से करते आ रहे हैं। जिलाधिकारी ने शिकायत संज्ञान में लेकर लेखपाल को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। लेखपाल द्वारा अपनी टीम के साथ पैमाइश की गई। इसमें तालाब पर कब्जा पाया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि लेखपाल ने कुछ लोगों से सांठगांठ कर फर्जी तरीके से भूमि को कब्जा मुक्त करने की आख्या प्रस्तुत कर दी और तालाब को कब्जा मुक्त दिखा दिया। लेकिन तालाब से अभी तक कब्जा नहीं हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें