फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी में ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों, स्टांप वेंडरों और टाइपिस्टों का आंदोलन बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने उप निबंधक कार्यालय के कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करते हुए सरकार की प्रस्तावित व्यवस्था का विरोध जताया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने से हजारों लोगों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उनका कहना था कि यह आंदोलन केवल अधिवक्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों के भविष्य और आजीविका से जुड़ा है जो लंबे समय से इस व्यवस्था से जुड़े हैं।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा और किसी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील बार अध्यक्ष कल्याण सिंह तोमर ने की तथा संचालन महामंत्री दिलीप यादव ने किया। इस दौरान बाबूलाल, प्रिंस शर्मा, सतवीर सिंह, मुकेश पाल सिंह, छोटेलाल सागर, गुड्डू बाबू, जगदीश यादव, मनोज कुमार, दुष्यंत, नरेंद्र प्रकाश, बलराम शर्मा, धनवीर यादव, महेश, अरविंद सिंह सहित स्टांप विक्रेता संजय, गुड्डू और जितेंद्र मौजूद रहे।

गुन्नौर तहसील में भी अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी
गुन्नौर। ई-रजिस्ट्री के विरोध में गुन्नौर तहसील में चौथे दिन भी अधिवक्ताओं, कातिबों और स्टांप वेंडरों की हड़ताल जारी रही। हड़ताल के कारण रजिस्ट्री और न्यायिक कार्य ठप रहे। अधिवक्ताओं के धरने में सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने सरकार की नीतियों को गलत बताते हुए धरना प्रदर्शन में सभी अधिवक्ताओं का समर्थन किया। तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव सुरेश यादव व सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि हड़ताल अनिश्चितकाल की है। धरना-प्रदर्शन में एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष अजयपाल गुप्ता, सिविल बार अध्यक्ष रामरहीस, जितेंद्र सिंह, वीरेश, राकेश यादव, भगत सिंह, गोसुल इस्लाम, चंद्रपाल, योगेंद्र, अमन सक्सेना, अम्बरीष, ऋषिपाल, दस्तावेज लेखक कोमिल सिंह, उमेश चंद्र सक्सेना, मुरारी लाल व स्टाम्प वेंडर किशन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें