फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: औद्योगिक गलियारे के लिए करीब 116 करोड़ रुपये की भूमि किसानों से क्रय की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। औद्योगिक गलियारे के लिए सांरगपुर और अमावती कुतुबपुर में 108 हेक्टेयर भूमि क्रय की जाएगी। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यूपीडा और शासन की ओर से प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रशासन ने प्रकाशन भी करा दिया है। अब भूमि क्रय करने की प्रक्रिया शुरू करनी है। वहीं दूसरी ओर खिरनी मोहिउद्दीनपुर और बसला गांव में चयनित की गई भूमि का क्रय किया जा चुका है। जो भूमि बची है उसका अधिग्रहण किया जाना है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे खिरनी मोहिउद्दीनपुर में स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे जंक्शन के नजदीक औद्योगिक गलियारा विकसित होना है। गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर और बसला में भूमि क्रय कर ली गई है। अब गांव सारंगपुर में 27.600 हेक्टेयर और अमावती कुतुबपुर में 81.444 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है। चिह्नित भूमि में ग्राम सभा की 0.728 हेक्टेयर भूमि सारंगपुर और गांव अमावती कुतुबपुर में ग्राम सभा की 7.041 हेक्टेयर भूमि भी शामिल है। 108 हेक्टेयर भूमि का बैनामा 604 किसान कराएंगे। इसमें गांव सारंगपुर के 108 और अमावती कुतुबपुर में 496 किसान शामिल हैं। 354 गाटे का बैनामा होना है। करीब 116 करोड़ रुपये किसानों के खाते में पहुंचेंगे। इससे जहां क्षेत्र का विकास होगा वहीं किसानों में भी खुशहाली आएगी।

औद्योगिक गलियारा बनने से विकास को लगेंगे पंख, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
संभल। गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे स्थापित किए जाने वाले औद्योगिक गलियारे की दूरी संभल से करीब सात किलोमीटर दूर है। इस औद्योगिक गलियारे से सबसे तेजी से विकास संभल का होगा। संभल-गवां मार्ग पर विकास के पंख लग जाएंगे। साथ ही औद्योगिक गलियारे से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। संभल में आलू की फसल का बड़ा रकबा होता है। फूड प्रोसेसिंग यूनिट के स्थापित होने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें